उत्तराखंड: धस्मान की लोकप्रियता से BJP बेचैन, मिल रहा जबरदस्त समर्थन

देहरादून: 2022 विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। वैसे- वैसे प्रत्याशी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। लंबे समय से भाजपा का गढ़ रहा देहरादून कैंट विधानसभा सीट पर इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प हो चुका है। कांग्रेस प्रत्याशी सूर्यकांत धस्मान ने भाजपा को बेचैन कर दिया है। कोरोना काल हो या फिर लोगों को कोई दूसरी समस्या, वो हमेशा से ही लोगों की मदद के लिए खड़े रहे। यही कारण है कि उनको लोगों को खूब समर्थन मिल रहा है।

देहरादून की सबसे हॉट सीट कही जाने वाली कैंट विधानसभा सीट पर भाजपा ने कपूर की राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर उनकी पत्नी को मैदान में उतारा है तो वहीं, कांग्रेस ने सूर्यकांत धस्माना के लंबे राजनीतिक अनुभव को तरजीह दी। मुख्य मुकाबला इन्हीं दोनों के बीच है। हालांकि, कांग्रेस प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना अन्य प्रत्याशियों पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं।

सामाजिक व राजनीतिक सक्रियता रखने वाले धसमाना की सभी वर्गों में अच्छी पहचान है। वहीं भाजपा प्रत्याशी में राजनीतिक अनुभव की कमी है। साथ ही परिवारवाद को लेकर भाजपा के एक तबके में नाराजगी भी है। जिसका फायदा सूर्यकांत धस्माना को मिल रहा है। यही कारण है कि, कांग्रेस प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना को स्थानीय जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।

वह लगातार डोर टू डोर प्रचार में जुटे हुए हैं और पूरा जोर लगाए हुए है। धस्माना का कहना है कि, जनता उनको आशीर्वाद देती है तो जनता को किसी भी समस्या के समाधान के लिए नेता के द्वार नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि विधायक खुद जनता के द्वार आएंगे।

शेयर करें !
posted on : February 7, 2022 1:01 pm
error: Content is protected !!