उत्तराखंड ब्रेकिंग: परेड ग्राउंड में होगी PM मोदी की रैली, CM ने लिया तैयारियों का लिया जायजा

देहरादून: 4 दिसंबर को प्रस्तावित पीएम मोदी की रैली की तैयारियों को लेकर सीएम धामी पूरी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। सीएम धामी परेड मैदान में पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

इससे पहले भी सीएम धामी ने पीएम मोदी रैली की तैयारियों का जायजा लिया था। परेड मैदान में होने वाली रैली में भाजपा का लक्ष्य करीब एक लाख लोगों को जुटाने का है। इसके लिए प्रदेशभर से कार्यकर्ता रैली में लाए जाएंगे। पीएम मोदी इस दौरान कुछ बड़े ऐलान भी कर सकते हैं।

चुनाव से पहले पीएम मोदी की इस रैली को भाजपा के लिए अहम माना जा रहा है। पीएम मोदी की रैली से भाजपा के चुनाव अभियान का भी आधिकारिक ऐलान हो जाएगा। पीएम मोदी इस दौरान करीब 30 हजार करोड़ की योजनाओं को लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

शेयर करें !
posted on : December 1, 2021 5:15 pm
error: Content is protected !!