मुख्यमंत्री का बयान, मैं उत्तराखंड वालों का मामा, राहुल और केजरीवाल को कहा राहु-केतु

नौगांव: 2022 की बिसात में स्टार प्रचारकों के प्रचार का दौर जारी है। लगातार प्रदेशभर में भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारक जोर लगा रहे हैं। अपने प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांग रहे हैं। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान पुरोला सीट से भाजपा उम्मीदवार दुर्गेश्वर लाल के समर्थन में नौगांव-पुरोला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सभा को भी संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल राहु-केतु हैं। उन्होंने कहा कि यदि उत्तराखंड में ये दोनों आ गए तो उत्तराखंड पर ग्रहण लगा देंगे। उन्होंने कहा कि वह मध्यप्रदेश वालों के मामा हैं तो उत्तराखंड के लोगों के भी मामा हैं। इसलिए वोट मांगने आए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि अटल ने उत्तराखंड राज्य बनाया और नरेंद्र मोदी इसे संवारने का काम कर रहे हैं।

नौगांव में पुरोला सीट से भाजपा प्रत्याशी दुर्गेश्वर लाल के पक्ष में मध्यप्रदेश के सीएम ने शिवराज सिंह चौहान की जनसभा हुई। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड के चारों धामों का विकास 16 हजार करोड़ की लागत से हो रहा है। उत्तराखंड की पवित्र भूमि वीरों की भूमि है, सीमा पर जब जरूरत पड़ती है, तो उत्तराखंड का जवान सीमा की रक्षा के लिए सबसे आगे दिखाई देता है।

error: Content is protected !!