उत्तराखंड : आज सावन का पहला सोमवार, नीलकंठ महादेव में शिव भक्तों का जमावड़ा

पौड़ी/हरिद्वार: आज सावन माह का पहला सोमवार है। भगवान शंकर की पूजा के इस पावन माह के पहले सोमवार को देशभर से शिवभक्त कांवड़िए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। पहले सोमवार को भगवान पर जल अर्पित करने के लिए रविवार देर रात को ही नीलकंठ महादेव मंदिर में लाइन लग गई थी। इसके अलावा राज्य के अन्य मंदिरों में भी सुबह से ही शिव भक्तों की लंबी-लंबी लाइने लगी हुई हैं। भक्त जलाभिषेक के लिए अपनी बारी का इतंजार कर रहे हैं।

पौराणिक नीलकंठ महादेव मंदिर में सावन के सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार की रात से ही बड़ी संख्या में शिव भक्त जहां पहुंचने लगे। मध्य रात्रि बाहर बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने नीलकंठ महादेव में जलाभिषेक किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे सहित अन्य अधिकारी नीलकंठ महादेव में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस यात्रा काल में सोमवार की सुबह तक मंदिर में जलाभिषेक करने वाले कांवड़ यात्रियों की संख्या 12 लाख पहुंच गई है। इधर, हरिद्वार और देहरादून में भी शिव भक्तों ने भगवान शंक के मंदिरों में जाकर जलाभिषेक किया। उत्तरकाशी से लेकर पिथौरागढ़ तक सवान माह के पहले सोमवार को मंदिरों में शिव भक्त उमड़ पड़े।

शेयर करें !
posted on : July 10, 2023 10:57 am
error: Content is protected !!