उत्तराखंड : गहरी खाई में गिरा वाहन, 4 लोगों की दर्दना मौत

देहरादून : पिथौरागढ़ से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां भीषण सड़क हादसे में चार लोगों  की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा एंचोली के अंडोली के पास हुआ है। SDRF ने राहत और बचाव अभियान चलाया है। गहरी खाई में अनियंत्रित होकर गिरी बोलेरो में 8 लोग सवार थे जिसमें चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। SDRF ने वाहन से चार घायलों को रेस्क्यू किया है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आज सुबह जिला नियंत्रण कक्ष, पिथौरागढ़ द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि एंचोली क्षेत्रान्तर्गत अडोली के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर ASI सुंदर सिंह बोरा के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

उक्त वाहन बोलेरो (UK05TA- 2683 )में कुल 08 लोग सवार थे जो शादी समारोह में सम्मिलित होने के उपरांत वापस अपने घर आ रहे थे जिस दौरान अनियंत्रित होने से उक्त वाहन लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों द्वारा 04 घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया था।

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थानीय पुलिस व लोगों से समन्वय स्थापित कर घटना में मृत 04 लोगों के शवों को खाई से बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतकों  का विवरण

  1. अजय कुमार उम्र 32 वर्ष पुत्र होशियार
  2. पवन कुमार उम्र 40 वर्ष पुत्र जगत राम
  3. अंगद कुमार उम्र 34 वर्ष पुत्र जगत राम
  4. कैलाश कुमार उम्र 48 वर्ष पुत्र शोबन राम
शेयर करें !
posted on : April 22, 2024 11:33 am

One thought on “उत्तराखंड : गहरी खाई में गिरा वाहन, 4 लोगों की दर्दना मौत

Comments are closed.

error: Content is protected !!