posted on : सितंबर 18, 2023 10:24 am
शेयर करें !

उत्तराखंड के प्रसिद्ध फोटोग्राफर और पर्वतारोही का निधन

नैनीताल: पर्वतारोही और प्रख्यात फोटोग्राफर अमित शाह का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि देर रात उनकी तबीयत अखनक बिगड़ गई थी। उनको इलाज के लिए अस्पताल लेजाया गया, जहां उनका निधन हो गया।

साह प्रख्यात फोटोग्राफर के साथ ही पर्वतारोही और ट्रैवलर भी थे। उन्होंने एस्ट्रो ट्रेल को नई पहचान दी थी। अमित साह जाने माने यू ट्यूबर भी थे। उनकी एक ही पोस्ट पर चार मिलियन तक व्यूज आते थे। फेसबुक, इंस्टाग्राम उनके हजारों फॉलोवर्स थे।

यहां देखें अमित शाह की शानदार फोटोग्राफी

अमित साह की फोटोग्राफी के लिए केवल राज्य और देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी उकनी फोटोग्रफी की पहचान थी। राज्य के तमाम विभागों के कैलेंडर में भी उनके चित्रों का प्रकाशन हुआ है।

संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2019 में उनके द्वारा 2017 में खींची गई फोटो को इंटरनेशनल माउंटेन डे के अवसर पर बनाये गए स्पेशल पोस्टर में भी जगह दी गई थी।

error: Content is protected !!