उत्तराखंड : नहीं मिल रहे ईमानदार अधिकारी, लालटेन लेकर निकले खोजने

हल्द्वानी: कहते हैं, जब नेता बेमान हो और अधिकारी इमानदार तो नेता बेईमानी नहीं कर सकता, लेकिन जब नेता और अधिकारी देनों ही बेईमानी हो जाएं, तो फिर जनता किसके पास जाए। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने हल्द्वानी में अनोखा प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल के पदाधिकारी लालटेन लेकर सरकारी विभागों में ईमानदार अधिकारियों को ढूंढने निकले।

व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने प्रदेश के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के साथ सरकारी कार्यालय में लालटेन लेकर अधिकारियों को ढूंढ रहे हैं। व्यापारी लालटेन लेकर SDM कोर्ट, जल संस्थान, बिजली विभाग, तहसील और रजिस्टरार ऑफिस पहुंचे। लेकिन, अधिकतर विभागों में उन्हें अधिकारी ही मौजूद नहीं मिले।

इसके बाद व्यापारियों ने सरकार और अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में हर जगह भ्रष्टाचार व्याप्त है। आरोप लगाया कि लोगों को अपना काम कराने के लिए पैसा देना पड़ता है। बिना मोटी रकम दिए किसीके काम नहीं होते।

यही कारण है कि वा लालटेन लेकर ईमानदार अधिकारी को ढूंढने निकले हैं। जैसे ईमानदार अधिकारी मिलेगा। उनका माला पहनाकर स्वाग किया जाएगा। इस अनोखे प्रदर्शन की शहरभर में चर्चा रही। इस दौरान जो बड़ा खुलासा हुआ हुआ। वह यह है कि सीएम के आदेश के बाद भी अधिकारी कार्यालयों में लोगों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय नदारद हैं।

शेयर करें !
posted on : September 20, 2021 4:04 pm
error: Content is protected !!