UTTARAKHAND : RJ काव्य की पहल, आ गया OHO रेडियो…मेरे हिल की धड़कन

देहरादून: एक साल पहले यानी नवंबर 2020 में उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर आरजे काव्य ने ओहो रेडियो उत्तराखंड लाॅन्च करने की घोषण की थी। ओहो (Oho Eadio) रेडियो देवभूमि का पहला डिजिटल रेडियो स्टेशन बन गया है। आज सीएम त्रिवेंद्र रावत ने रेडियो का शुभारंभ कर दिया।

ओहो रेडियो अब उत्तराखंड को समर्पित हो चुका है और आप ओहो रेडियो का ऐप्प गूगल प्ले स्टोर और आई फोन के एप्प स्टोर से डाउनलोड कर सुन सकते हैं। उन्होंने कहा कि इंटरनेट के इस जमाने में जब हर कोई डिजिटल माध्यम से जुड़ रहा है। ऐसे में आरजे काव्य द्वारा रेडियो को डिजिटल मीडियम पे लाने की ये कोशिश बहुत सराहनीय है। (RJ Kavy)

अब उत्तराखंड की हर बात ओहो रेडियो के जरिए पूरे उत्तराखंड के साथ-साथ बाहर रह रहे लोगों तक पहुंचेगी। साथ ही देवभूमि के वो लोग जो देश के बाकी शहरों में और विदेशों में बसे हुए हैं। उन्हें अपने गांव-घर और पहाड़ से जोड़ेगी। एफएम रेडियो के क्षेत्र में पिछले 12 सालों में आरजे काव्य ने जो कुछ भी सीखा, उसे पिछले तीन सालों से उत्तराखंड की भलाई के लिए लगाया।

उत्तराखंड की संस्कृति, खानपान, म्यूजिक, पहनावा, बोलचाल। इन सारी चीजों की खोती हुई पहचान को बचाने के लिए आरजे काव्य लगातार प्रयास करते आ रहे हैं। काव्य की पहल एक पहाड़ी ऐसा भी को देख कर उत्तराखंड के लोगों का खुद को पहाड़ी कहने का भरोसा और मजबूत हुआ।

ओहो रेडियो सोच लोकल, अप्रोच ग्लोबल का विजन लिए संगीत, साहित्य, स्पोर्ट्स, करियर, पलायन, समाज और उत्तराखंड की हर बात को अपनी आवाज देगा। ओहो रेडियो उत्तराखंड का पहला डिजिटल रेडियो है, जिसे आप ओहो रेडियो का ऐप डाउनलोड कर के कहीं भी सुन सकते हैं। आरजे काव्य ने कहा कि हमेशा की तरह अपना प्यार और सपोर्ट अपने उत्तर का पुत्तर आरजे काव्य को देते रहिए और सुनते रहिये ओहो रेडियो उत्तराखंड, मेरे हिल की धड़कन।

शेयर करें !
posted on : February 3, 2021 7:09 am
error: Content is protected !!