UTTARAKHAND : दीपावली में घर जाना है तो ना करें चिंता, रोडवेज ने कर ली तैयारी

देहरादून : बसों को कम संचालन होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दीपावली में त्योहारों पर लोग बड़ी संख्या में घर जाते हैं। ऐसे में दिक्कतें और बढ़ जाती हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम ने बड़ा फैसला लिया है। दीपावली के लिए सभी बसों का संचालन किया जाएगा।

 

अनलॉक-5 से ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो गई, लेकिन अभी भी मात्र 11 जोड़ी ट्रेनों की रोजाना आवाजाही हो रही है। ऐसे में बसों की मांग बढ़ रही है। 14 नवंबर को दीपावली है। त्योहार से पहले ही दिल्ली, मुंबई, लखनऊ और दूसरे शहरों से प्रवासी घर लौटने लगे हैं। इससे अचानक यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। प्रदेश के भीतर भी यात्रियों की आवाजाही दोगुनी हो गई है।

 

हरिद्वार स्टेशन से कोरोना काल से पहले 86 बसों का संचालन रोजाना होता था। इनमें 28 अनुबंधित बसें हैं। नवंबर पहले सप्ताह से 60 से अधिक बसें रोजाना अलग अलग रूटों पर दौड़ने लगी हैं। दिल्ली रूट पर 22 बसों का संचालन हो रहा है। रोडवेज सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया कि बढ़ती भीड़ को देखते हुए दीपावली पर रोडवेज बेड़े की सभी बसों का संचालन किया जाएगा। जिस रूट पर यात्रियों की संख्या ज्यादा होगी वहां बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

शेयर करें !
posted on : November 10, 2020 11:30 am
error: Content is protected !!