उत्तराखंड ब्रेकिंग: कैबिनेट में लिए गए ये बड़े फैसले, इस दिन पेश होगा बजट

देेहरादून: मंत्रिपरिषद और मंत्रिमंडल की बैठक कुंभ मेला 2021 के लिए भारत सरकार के द्वारा गाइडलाइन जारी की गई है। बैठक में तय किया गया कि कुंभ की एसओपी मुख्यमंत्री तय करेंगे। जल्द एसओपी पर फैसला लेकर गाइडलाइन तय की जाएगी। उसके अनुसार ही कुंभ का संचालन किया जाएगा। कैबिनेट में बजट सत्र पर मुहर लगाई गई। बजट सत्र 1 से 10 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।

5 मार्च को बजट पेश किया जाएगा। सरकार ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्वच्छ भारत मिशन में जिला स्तर पर समितियां बनाए जाने का निर्णय लिया गया। उनमें संशोधन कर सांसद, विधायक और मंत्रियों को समितियों में नामित सदस्य बनाया जाएगा। जल जीवन मिशन के ढांचे का स्वीकृत किया गया।

जल जीवन मिशन में 97 पदों स्वीकृत किए गए हैं। उत्तराखंड अग्निशमन आपात सेवा अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी सेवा नियमावली में दो संशाधन किए गए। वहीं, उत्तराखंड पुलिस निरीक्षक और उप निरीक्षक सेवा नियमावली भी संशोधन किया गया। एक प्रस्ताव को अगली बैठक के लिए प्रस्तावित किया गया।

शेयर करें !
posted on : February 2, 2021 9:55 am
error: Content is protected !!