उत्तराखंड : महालक्ष्मी पुरम में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

देहरादून: गणतंत्र दिवस पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह से मनाया। देहरादून की महालक्ष्मी पुरम कॉलोनी में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। महालक्ष्मी पुरम रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) लगातार राष्ट्रीय पर्वों के साथ ही स्थानीय त्याहारों को भी भव्य ढंग से मनाती आ रही है।

RWA की ओर से गणतंत्र दिवस के मौके पर जहां बच्चो के लिए विभिन्न वर्गों में दोड़, स्पून दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। नाटक, पेटिंग, कविता पाठ और डांस कंपिटीशन भी आयोजित किया गया।

साथ ही फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। महिलाओं ने भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने म्यूजिकन चेयर में हिस्सा लिया। उससे पहले एसोसिएशन के अध्यक्ष सोबत चंद रमोला समेत कॉलोनी वासियों ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान बड़ी संख्सा में लोग मौजूद रहे।

शेयर करें !
posted on : January 26, 2022 3:36 pm
error: Content is protected !!