उत्तराखंड: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल बोले : थैंक यू गॉड…राजकुमार चला गया VIDEO

देहरादून: कांग्रेस विधायक राजकुमार आज भाजपा में शामिल हो गए। उनके भाजपा में शामिल होने को जहां कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है। वहीं, कांग्रेस ने इस उनके पार्टी छोड़ने पर भगवान का शुक्रिया कहा है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस लिए झटका नहीं है। कांग्रेस वहां उनके कारण कमजोर थी।

कांग्रेस के पुरोला सीट से विधायक राजकुमार ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड भाजपा के बड़े नेता मौजूद रहे। वहीं उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इसको अपनी कमज़ोर कड़ी का टूटना बताया है।

कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि पुरोला विधायक की क्षेत्र में क्या स्थिति थी यह सभी को पता है। ऐसे में उन्होंने खुद संगठन को छोड़कर सही किया है। अब कांग्रेस अपने जमीन से जुड़े पकड़ वाले उम्मीदवार को टिकट देकर एक सीट पक्की करने का काम करेगी।

शेयर करें !
posted on : September 12, 2021 2:16 pm
error: Content is protected !!