उत्तराखंड: डगमगा रही कांग्रेस, हरदा ने लिखी हैरान करने वाली पोस्ट

देहरादून: पूर्व CM हरीश रावत राजनीति के माहिर खिलाड़ी हैं। कांग्रेस को चुनाव जिताए भी हैं और एक बाद फिर चुनाव सिर पर हैं। हरदा दिन-रात एक कर चुनाव में किसी भी हाल में जीत हासिल करने के लिए मेहनत कर रहे हैं। लेकिन, कांग्रेस में भी एक गुट ऐसा है, जो उनको आगे नहीं बढ़ने देना चाहता। हर बाद उनकी राह में रोड़े अटका देता है।

सवाल यह है कि क्या कांग्रेस इस तरह से चुनावी समर में जीत हासिल कर पाएगी? क्या कांग्रेस सत्ता में वापसी कर पाएगी? एक तरफ कांग्रेस 2022 विधानसभा चुनाव में जीता का दावा कर रही है। पूर्व सीएम हरीश रावत खुद मोर्चा संभाले हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी उनके साथ लगातार चुनावी समर में साथ हैं। लेकिन, हरदा ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट की है, जिससे सवाल खड़े हो रहे हैं कि ऐसे कांग्रेस चुनाव कैसे जीत सकती है।

हरदा ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि है न अजीब सी बात, चुनाव रूपी समुद्र को तैरना है। सहयोग के लिए संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर करके खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है। जिस समुद्र में तैरना है, सत्ता ने वहां कई मगरमच्छ छोड़ रखे हैं।

जिनके आदेश पर तैरना है, उनके नुमाइंदे मेरे हाथ-पांव बांध रहे हैं। मन में बहुत बार विचार आ रहा है कि हरीश रावत अब बहुत हो गया, बहुत तैर लिये, अब विश्राम का समय है। फिर चुपके से मन के एक कोने से आवाज उठ रही है। न दैन्यं न पलायन। बड़ी उपापोह की स्थिति में हूं, नया वर्ष शायद रास्ता दिखा दे। मुझे विश्वास है कि भगवान केदारनाथ इस स्थिति में मेरा मार्गदर्शन करेंगे !

शेयर करें !
posted on : December 22, 2021 1:56 pm
error: Content is protected !!