जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

[ad_1]

posted on : दिसंबर 29, 2023 2:59 अपराह्न

 

नई दिल्ली | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दल यूनाइटेड के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। इससे पहले आज जेडीयू की राष्ट्रीय बैठक में ललन सिंह ने जेडीयू अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे दिया। इसके साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम का इस पद के लिए प्रस्तावित किया गया और उन्हें इस पद पर चुन लिया गया।

विदित हो कि नीतीश कुमार द्वारा पार्टी की कमान संभालने की अटकलें पिछले कई दिनों से लगाई जा रही थी। हालांकि कल तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया था और पार्टी के दोनों बड़े नेता एक साथ कार में पार्टी कार्यालय पहुंचकर कर उहापोह की स्थिति को बल दिया था। और इस बीच आज वर्तमान अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफे के बाद सब कुछ स्पष्ट हो गया।

बताते चलें कि कुछ ही महीने बाद लोकसभा चुनाव के होने को हैं और चुनाव से पहले नीतीश कुमार द्वारा जेडीयू में किए गए इस बड़े बदलाव को पार्टी की रणनीतिक तौर पर देखा जा रहा है। दिल्ली में हो रहे जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले लिया गया यह फैसला नीतीश की दूरदर्शिता का ताजा उदाहरण है। जदयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक आज दोपहर 3.30 बजे से प्रस्तावित है।

पार्टी में पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक उथल-पुथल के कयास तो लगाए जा रहे थे। लेकिन पार्टी के कई बड़े नेताओं द्वारा कल तक सब कुछ सामान्य बताया जा रहा था। लेकिन आज इन कयासों को बल मिला और पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव का प्रारंभ वर्तमान अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के इस्तीफे से किया। पिछले कई दिनों से चर्चा थी कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी नेतृत्व का कमान अपने हाथ में लेने जा रहे हैं और यह बात आज सही साबित हुआ। जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और परिषद की बैठक के लिए रवाना होने से पहले वीरवार को नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में ललन सिंह को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाने की खबरों को खारिज किया था। उन्होंने इस बैठक को रुटीन बताया था।

[ad_2]

Source link

शेयर करें !
posted on : December 29, 2023 3:43 pm
error: Content is protected !!