उत्तराखंड: लोकसभा चुनावों के लिए BJP ने नेताओं को दी खास जिम्मेदारी

देहरादून: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने जहां एक तरफ तैयारी शुरू कर दी है। वहीं,  दूसरी ओर CM पुष्कर सिंह धामी से लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सभी मंत्री विधायक पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को प्रत्येक पोलिंग बूथ को लेकर खास जिम्मेदारी दी गई है।

लोकसभा चुनाव को लेकर BJP जहां खास तरीके से अपनी तैयारी को अंजाम देने की कोशिशें में जुट गई है। तो वहीं पार्टी के द्वारा एक खास कार्यक्रम तय किया गया है। जिसकी तहत सीएम धामी BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट धामी सरकार की सभी कैबिनेट मंत्री प्रदेश पदाधिकारी और यहां तक की कार्यकर्ता भी एक पोलिंग बूथ पर रात्रि विश्राम करेंगे। इसके साथ ही भाजपा को लोकसभा चुनाव में अधिक मत मिले इसको लेकर पोलिंग बूथ को मजबूत करने का भी काम करेंगे।

महेंद्र भट्ट का कहना है कि उत्तराखंड में 12000 से ज्यादा पोलिंग बूथ हैं और हर पोलिंग बूथ पर 24 घंटे यानी की रात्रि प्रवास भी सभी को करना होगा। ताकि लोकसभा चुनाव को देखते हुए पोलिंग बूथ पर पार्टी को ज्यादा मजबूती मिल सके। इस दौरान आम जनता की जो समस्याएं होंगी उनको भी दूर करने का काम किया जाएगा तो पार्टी की रीति नीति आम जनता को भी समझने का काम किया जाएगा।

शेयर करें !
posted on : January 9, 2024 5:04 pm
error: Content is protected !!