दुखःद खबर : उत्तरकाशी राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष का निधन

देहरादून : उत्तरकाशी राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष गिरवीर सिंह परमार का हार्ट अटैक से मौत हो गई। गिरवीर परमार 67 वर्ष के थे। उनके निधन पर शिक्षक संगठनों के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया। वे 2010-13 तक संगठन के अध्यक्ष रहे। अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षक हितों में लगातार काम करते रहे।

2014 में कीर्ति इंटर कालेज उत्तरकाशी से सेवानिवृत्त हुए थे। यहां जाने के बाद भी उकना लगातार लोगों से जुड़ाव बना रहा। साथ ही वे अपने गांव सर्प (चिन्यालीसौड़) भी समय-समय पर जाते रहते थे। वर्तमान में देहरादून के मोथरोवाला के महालक्ष्मीपुरम में रह रहे हैं। जानकारी के अनुसार शाम के वक्त वो घर के बाहर ही टहल रहे थे। इस दौरान लोगों से भी बात की। बताया जा रहा है कि करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

शेयर करें !
posted on : July 2, 2020 10:33 am
error: Content is protected !!