बड़ी खबर : देर रात हुआ दर्दनाक हादसा, एक की मौत, तीन घायल

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बीती देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार गंगोत्री हाईवे पर भटवाड़ी से हर्षिल गंगोत्री की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

यह हादसा NH-108 पर डबरानी व गंगनानी के मध्य हुआ है। इस वाहन में 4 लोग सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक कार हर्षिल गंगोत्री की ओर जा रही थी जो डबरानी व गंगनानी के बीच अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना पर स्थानीय युवाओं ने भारी बारिश के बावजूद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

वहीं, सूचना के बाद एसडीआरफ भी मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से रेस्क्यू को अंजाम दिया गया। वह 3 जिंदगियां बचाने में कामयाब रहे। घायलों को सीएचसी भटवाड़ी में प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार सभी यूपी के रहने वाले हैं।

हादसे के मृतक:

हर्ष मिश्रा, उम्र 32 वर्ष, निवासी औरैया, उत्तर प्रदेश।

हादसे में घायल:

रितेश उर्फ अंशुल पुत्र राजेश कुमार, उम्र 29 वर्ष, सत्येश्वर नगर, औरैया, उत्तर प्रदेश।

रमेश सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, उम्र 28 वर्ष, बनारशी दास, औरैया, उत्तर प्रदेश।

विशाल कुशवाह पुत्र जग्गनाथ सिंह, उम्र 34 वर्ष, सत्येश्वर नगर, औरैया, उत्तर प्रदेश।

शेयर करें !
posted on : September 24, 2021 11:18 am
error: Content is protected !!