उत्तरकाशी पुलिस का बड़ा खुलासा, लाखों की ठगी करने वाले दो जालसाज गिरफ्तार, दुबई तक जुड़े हैं तार

उत्तरकाशी : Holiday Hutzz कम्पनी में पैसे निवेश करने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के 2 मामलों का खुलासा किया है। इस मामले में 2 जालसाझों को उत्तरकाशी पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

वादी सन्दीप नौटियाल भैरव चौक सुनारखोला बाडाहाट रेन्ज उत्तरकाशी ने Holiday Hutzz कम्पनी के मुख्य मालिक शाशा शुभम गुप्ता, मधु कोहली, सन्दीप पाण्डेय, तरुण छाबरा ने कूटरचित अनुबंध से धोखाधड़ी कर उनके साथ कुल 2750000/ की ठगी करने के सम्बन्ध मे एक लिखित तहरीर दी गयी।

 

तहरीर के आधार पर कोतवाली उत्तरकाशी पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। शुभम गुप्ता आदि पंजीकृत किया गया। साथ ही थाना बड़कोट पर वादी विजय सिंह पुत्र धाम सिंह राणा निवासी ग्राम पाली पो. कुथनौर तहसील एंव थाना बड़कोट जनपद उत्तरकाशी के द्वारा उपरोक्त अभियुक्तगणों द्वारा अपने एंव उनके सहयोगी को कम्पनी मे पैसे निवेश करने के एवज में कुल 31,50000 की धोखाधड़ी करने के सम्बन्ध मे तहरीर दाखिल की गया थी।

जिस आधार पर थाना बड़कोट ने मामलों की गम्भीरता को देखते हुये मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा अभियोग के सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तरी हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

सीओ बड़कोट अनुज की देखरेख में एसओजी एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गयी। पुलिस टीम के द्वारा मोबाइल फोन सर्विलांस के आधार पर गहन सुरागरसी करते हुए मामले का सफल अनावरण कर मामलों से सम्बन्धित 2 अभियुक्त शाशा शुभम गुप्ता और तरुण छाबड़ा को कल की सायं को दिल्ली के नोवोटेल होटल एरोसिटी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगणों को न्यायालय पेश किया जा रहा है। इन जालसाजों का बहुत बड़ा नेटवर्क है, जिसको ध्वस्त कर 2 जालसाजों को गिरफ्तार करने में उत्तरकाशी पुलिस कामयाब रही है।सह अभियुक्तों के सम्बन्ध मे जानकारी की जा रही है। ये बड़े शातिर जालसाज हैं।

यह अपने आप को Holiday Hutzz कम्पनी का संचालक बताते हुए कम्पनी में 3 से 5 प्रतिशत प्रति माह की व्याज दर पर पैसे निवेश करने तथा 15 माह बाद मूल धनराशि वापस या पंजाब, हिमाचल प्रदेश, देहरादून आदि स्थानों पर जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करते थे।

इनके द्वारा लोगों को जमीन की रजिस्ट्री के फर्जी एग्रीमेंट भी दिये गये इनके द्वारा प्रारम्भ में क्रिप्टो कैरेन्सी में कई निवेशकों को जोड़ा गया, इनके द्वारा स्वयं की क्रिप्टो कैरेन्सी गल्फ कॉइन गोल्ड बनाया गया, जिसके माध्यम से इनके द्वारा कई लोगो को ठगी का शिकार बनाया गया। इनके द्वारा विभिन्न फर्जी कंपनियां Holiday Hadzz, International, HH globle आदि खोलकर अलग-2 राज्यो के लोगो के साथ निवेश व जमीन खरीद फरोख्त के नाम पर ठगी की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त शाशा शुभम गुप्ता के द्वारा विदेश (दुबई) में भी करोड़ों रुपये की ठगी की गई, जिसमें इसके विरुद्ध दुबई पुलिस द्वारा नोटिस जारी करना प्रकाश में आया है।इनके द्वारा आम लोगों के साथ करोडों रुपये की ठगी किया जाना प्रकाश मे आ रहा है, इनके खिलाफ ठगी करने से सम्बन्धित जनपद उत्तरकाशी में 2 व देहरादून में 2 मामले भी पंजीकृत हैं। अन्य राज्यों में भी ठगी करने के मामलों मे इनकी संलिप्तता की जानकारी जूटाई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

(1) शाशा शुभम गुप्ता पुत्र अमरीश कुमार निवासी B-101 मोनाग्रीन VIP रोड़ पो0 एंव थाना जीरकपुर पंजाब उम्र करीब 39 वर्ष।

(2) तरुण छाबड़ा पुत्र योगेन्द्र छाबड़ा निवासी 94 जवाहर पार्क पो0 कोहरानखुम थाना रायवाला जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र करीब 39 वर्ष शामिल हैं।

गिरफ्तार करने वाली टीम

1- उनि. रमन बिष्ट-कोतवाली उत्तरकाशी।

2- उनि. सतवीर सिंह-थाना बड़कोट।

3- कानि. वीरेन्द्र सिंह-थाना बडकोट।

4- कानि. औसाफ खान-एसओजी उत्तरकाशी।

5- कानि. सुनील राणा-एसओजी उत्तरकाशी।

6- कानि. उमेश गिरी-कोतवाली उत्तरकाशी।

मामले का सफल अनावरण कर गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुये पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा उत्साहवर्धन हेतु टीम को 2000रु/ का पुरस्कार देने की घोषणा की गयी।

शेयर करें !
posted on : September 19, 2021 7:55 pm
error: Content is protected !!