बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड में 5 सौ के करीब कोरोना मरीजों की संख्या, 483 पहुंचा आंकड़ा

देहरादून: राजधानी देहरादून में चार और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। निरंजनपुर मंडी के तीन और आढ़ितयों की कोरोना रिपोर्ट पाजीटिव बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार इनकी जांच निजी लैब में कराई गई थी। महंत इन्दिरेश अस्पताल में भर्ती रूद्रप्रयाग निवासी युवक की भी रिपोर्ट पाजीटिव आई है। इनको मिलाकर राज्य में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा 483 पहुंच गया है। साथ ही 81 मरीज ठीक होकर अस्पतालों से घर भी जा चुके हैं। राज्य में एक्टिव मरीजों की 395 है।

इससे पहले बुधवार को टिहरी जिले में 22 नए कोरोना के मामले सामने आए थे। इनमें एक दिल्ली और बाकी महाराष्ट्र से वापस लौटे थे। पौड़ी में भी 13 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें एक व्यक्ति नोएडा से और 12 महाराष्ट्र से वापस लौटे हैं। ऊधमसिंहनगर में 20 मई को महाराष्ट्र से लौटे सात और पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

शेयर करें !
posted on : May 28, 2020 4:56 am
error: Content is protected !!