उत्तराखंड से बड़ी खबर : 45 हजार के पार कोरोना केस, 555 के लोगों की मौत

देहरादून: उत्तराखंड में आज कोरोना के 928 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 1488 संक्रमित लोगों को उपचार के बाद ठीक होकर डिस्चार्ज किया गया। रिकवरी रेट 74.21 फीसदी है।

BIG NEWS : एक ही गांव के 91 लोग कोरोना पाॅजिटिव, मचा हड़कंप!

प्रदेश में अब भी 11,993 सैम्पल की रिपोर्ट आनी बाकी है। जबकि, आज 13 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत भी हुई है, हालाँकि ये सभी अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे।

 

इसके बाद प्रदेश में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 45,332 तक जा पहुंचा है। इनमे से 33,642 ठीक हो चुके हैं। जबकि, 555 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

201 कोरोना संक्रमित प्रदेश से बाहर जा चुके हैं। अब 10,934 सक्रिय संक्रमित हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।

uttarakhand coronavirus

शेयर करें !
posted on : September 25, 2020 2:42 pm
error: Content is protected !!