बड़ी खबर : विधि-विधान के साथ सादगी से खुले भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट

बद्रीनाथ : श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट विधि-विधान से पूजा अर्चना के बाद आज सुबह 4.30 बजे खोल दिए गए हैं। कपाट बेहद सादगी के साथ खोले गए। कपाट खोलने के मौके पर मुख्य पुजारी रावल, धर्माधिकारी भूवन चन्द्र उनियाल, राजगुरु, हकहकूकधारियों सहित केवल 28 लोग ही शामिल हुए।

बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने की प्रक्रिया 14 मई से ही शुरू हो गई थी। भगवान बदरी विशाल के धाम को 10 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया है। कपाट खोलने से पहले बद्रीनाथ धाम के सिंह द्वार, मंदिर परिसर, परिक्रमा स्थल, तप्त कुंड के साथ ही विभिन्न स्थानों को सैनिटाइज किया गया। 

शेयर करें !
posted on : May 15, 2020 2:28 am
error: Content is protected !!