BIG BREAKING : केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. निशंक की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती!

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की तबीयत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, कोरोना वायरस के संक्रमण से उबरने के बाद आज 1 जून को उनकी तबीयत खराब हो गई। ऐसे में उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी यह साफ़ नहीं हुआ है कि उनको क्या दिक्कत हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में भी अभी कुछ साफ़ अन्हीं हो पाया है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री को कोविड-19 के बाद की जटिलताओं के कारण मंगलवार की सुबह एम्स में भर्ती कराया गया। एक सूत्र ने जानकारी दी कि मंत्री को एम्स के मेडिसिन विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नीरज निश्चल के अधीन भर्ती कराया गया है।  बता दें, 21 अप्रैल को शिक्षा मंत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली थी।

शेयर करें !
posted on : June 1, 2021 12:20 pm
error: Content is protected !!