महेंद्र सिंह धोनी के साथ सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

देहरादून: भारतीय क्रिकेट जगत के दो सितारों ने आज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। महेंद्र सिंह धोनी के बाद सुरेश रैना ने भी क्रिकेट इंटरनेशल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। दोनों दिग्गजों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट कर यह जानकारी दी है।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आधिकारिक सोशल मीडिया के जरिए संन्यास की घोषणा की। धोनी टेस्ट क्रिकेट को पहले ही अलविदा कह चुके हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बैकग्राउंड में मुकेश का गाया हुआ गाना, ‘मैं पल दो पल का शायर हूं…’ बज रहा है। धोनी ने इस गाने के साथ ही इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।

https://www.instagram.com/tv/CD6ZQn1lGBi/?utm_source=ig_web_copy_link

वहीं सुरेश रैना ने अपने ऑफिशियरल इंस्टाग्राम से केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, अंबाती रायडू, कर्ण शर्मा और मोनू सिंह के साथ एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया- यह आपके साथ खेलना काफी प्यारा रहा महेंद्र सिंह धोनी। पूरे दिल से गर्व के साथ, मैं आपकी इस यात्रा में शामिल होना चाहता हूं। शुक्रिया भारत। जय हिंद।

https://www.instagram.com/p/CD6d3QChY-V/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें ये दोनों ही क्रिकेटर फिलहाल आईपीएल 2020 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के ट्रेनिंग कैंप के लिए चेन्नई में हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने एक साथ सोशल मीडिया के जरिये स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिटायरमेंट का ऐलान किया।

शेयर करें !
posted on : August 15, 2020 4:02 pm
error: Content is protected !!