उत्तराखंड: गणेश जोशी ने CM धामी को कहा…पूर्व CM, फिर कहा 15-20 साल बाद हो जाएंगे, देखें VIDEO

देहरादून: मंत्रियों और नेताओं की जुबानें अक्सर फिसलती रहती हैं। अब गणेश जोशी की जुबान फिसली है। गणेश जोशी ने अपने सामने बैठे सीएम पुष्कर सिंह धामी को ही पूर्व सीएम कह डाला, लोगों ने जब उनको गलति का एहसास कराया वो तब भी गलति माने को तैयार नहीं हुए। उन्होंने आगे कहा कि आज नहीं 10-15 साल तो पूर्व हो ही जाएंगे।

जुबान फिसलने का सिलसिला चला आ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत फिर पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत उसके बाद कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और अब कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एक बार फिर से अपने बयान से चर्चा में आ गए हैं। अब गणेश जोशी ने कहा दिया। गणेश जोशी की खूब आलोचना हो रही है।

गणेश जोशी ने मौजूदा वर्तमान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री कहते हुए संबोधित कर दिया, हालांकि जब गणेश जोशी को लगा कि उन्होंने बयान थोड़ा गलत दे दिया है, ऐसे में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि चलो कोई बात नहीं 15 -20 साल बाद तो पुष्कर सिंह धामी पूर्व मुख्यमंत्री हो ही जाएंगे।

शेयर करें !
posted on : September 2, 2021 3:39 pm
error: Content is protected !!