उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग: टाइम फिक्स, केवल दो घंटे ही जला पाएंगे पटाखे, 6 शहरों के लिए आदेश

 

देहरादून : खतरनाक लेवल को पार करते प्रदूषण की ताजा स्थित को देखते हुए एनजीटी ने दीपावली पर देशभर में पटाखे जलाने के लिए निर्देश जारी किए हैं। इन्हीं निर्देशों को देखते हुए उत्तराखंड के लिए भी अलग से गाइडलाइन दी दी गई है।दीपावली की तैयारियों के बीच बड़ी खबर आई है।

 

एनजीटी के निर्देशों के बाद उत्तराखंड में पटाखे जलाने के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। इसके अनुसार राज्य के 6 शहरों में दीपावली में केवल ग्रीन पटाखे ही जलाए जा सकेंगे। इसके लिए भी समय निर्धारित किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर कई कार्रवाई के की चेतावनी दी गई है।

 

 

इसके अनुसार राजधानी देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुद्रपुर, काशीपुर और हल्द्वानी में केवल ग्रीन पटाखे ही जलाए जा सकेंगे। निर्देशों के अनुसार दीपावली और गुरुपर्व पर रात आठ बजे से 10 बजे और छठ पूजा पर भी आठ से 10 बजे तक केवल दो घंटे ही ग्रीन पटाखे जलाए जा सकेंग।

शेयर करें !
posted on : November 11, 2020 7:16 am
error: Content is protected !!