उत्तराखंड से बड़ी खबर : भीषण सड़क हादसे में 5 की मौत, 15 घायल

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां दो वाहनों की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक वाहन सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। इस हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को कपकोट अस्पताल में भर्ती किया गया।

जानकारी के मुताबिक कपकोट के फरसाली में बुधवार को दो वाहनों की टक्कर हो गई। जिसमें पांच बंगाली पर्यटकों की मौत हो गई है। उक्त पर्यटक बागेश्वर से मुनस्यारी जा रहे थे। वहीं इस हादसे में कईयों के घायल होने की भी सूचना है। घायलों को कपकोट अस्पताल में भर्ती किया गया।

कपकोट थाना क्षेत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शामा-तेजम मोटर मार्ग के बेटोप नाले के समीप टेंपो ट्रैवल संख्या यूके 04 टीए, 1755 मुनस्यारी से शामा-तेजम मोटर मार्ग से कौसानी की ओर आ रहे थी।

चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वह सड़क पर पलट गया। उसके पीछे आ रही दूसरी ट्रैवल वाहन संख्या यूके 04 टीए 1376 आगे से चल रहे वाहन के अचानक सड़क पलटे वाहन से टकरा गई और गधेरे में जा गिरा। जिसमें सवार पर्यटकों की दर्दनाक मौत की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन व पुलिस अधिकारी घटनास्थल को रवाना हो गए हैं।

शेयर करें !
posted on : October 27, 2021 4:27 pm
error: Content is protected !!