उत्तराखंड : ग्लेशियर क्षेत्र में फंसे 54 लोग, 4 की मौत, बचाने का प्रयास जारी

बागेश्वर: बागेश्वर जिले के सुंदरढूंगा घाटी में चार पर्यटकों की मौत की खबर है। पिंडारी, सुंदरढूंगा व कफनी ग्लेशियर क्षेत्र में अभी भी 54 लोग फंसे हुए हैं। वहीं, सुंदरढूंगा घाटी में मैकतोली, भानूटी ग्लेशियर के आस-पास ट्रेक पर गए चार पर्यटकों की मौत हो गई है और दो पर्यटक लापता हैं।

यह जानकारी उनके साथ बतौर पोर्टर गए सुंदरढूंगा से सुरेंद्र सिंह पुत्र हरक सिंह ने दी है। कफनी ग्लेशियर ट्रेक में 20 गांव वाले भी फंसे हुए हैं। वहीं, जिला सूचना अधिकारी कार्यालय ने भी इसकी पुष्टि की है। फंसे लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

उत्तरकाशी के हर्षिल से लमखागा पास होते हुए छितकुल हिमाचल की ट्रेकिंग के लिए गए 8 पर्यटकों समेत 11 पर्यटक लापता हो गए थे। इनकी खोजबीन में गई टीम को गुरुवार को मौके पर पांच लोगों के शव दिख गए हैं। इन्हें मिलाकर अब राज्य में आपदा से हुई मौतों का आंकड़ा 67 हो गया है।

शेयर करें !
posted on : October 21, 2021 4:21 pm
error: Content is protected !!