महाराष्ट्र के एक पुलिस कर्मी और उसके बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस कर्मी का बेटा उसे घर से बाहर ड्यूटी पर नहीं जाने के लिए कह रहा है। वो कह रहा है कि बाहर कोरोना है। पुलिस कर्मी बेटे को समझा रहा है कि उसे बाहना ही पड़ेगा।
यहां देखें वीडियो…https://youtu.be/OHsj-QBZWk
वीडियो महाराष्ट्र पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इसमें एक पुलिसकर्मी के बेटे को उसके घर से काम पर ना जाने के लिए विनती करते हुए दिखाया गया है। वीडियो को एक संदेश के साथ अपलोड किया है। इसमें लिखा है कि कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ यह चुनौतीपूर्ण समय है, जिसमें हमारे अधिकारी अपने परिवारों पर अपने कर्तव्य को वरीयता देते हैं।
posted on : March 26, 2020 2:23 pm