चमोली अपडेट : करंट हादसे में अब तक 17 मौतें

चमोली: चमोली हादसे में 17 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, 11 लोग झुलसे हैं। जिसमें से 6 लोगों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। वहीं, कुछ लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं।

चमोली के ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि बीती रात को बिजली का तीसरा फेस डाउन हो गया था। बुधवार को सुबह तीसरे फेज को जोड़ा गया।

जिसके बाद सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में करंट दौड़ गया। ट्रांसफार्मर से लेकर मीटर तक कहीं एलटी और एसटी के तार नहीं टूटे हैं, मीटर के बाद तारों में करंट दौड़ा है।

हादसे में मरने वालों के नाम

  • उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी पीपलकोटी
  • होमगार्ड मुकंदे राम पुत्र श्यामदास निवासी हरमनी चमोली, उम्र 55।
  • होमगार्ड गोपाल पुत्र माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा चमोली, उम्र 57 वर्ष।
  • होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली।
  • सुमित पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह अस्वाल निवासी ग्राम रांगतोली चमोली, उम्र 25 वर्ष।
  • सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमनी चमोली, उम्र 33।
  • रांगतोली चमोली, उम्र 25 वर्ष।
  • देवी लाल पुत्र असील दास निवासी हरमनी, उम्र 45 वर्ष।
  • योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हरमनी।
  • सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह निवासी हरमनी उम्र 38 वर्ष।
  • मनोज कुमार निवासी हरमनी उम्र 38 वर्ष।
  • सुखदेव पुत्र एलम दास ग्राम रंगतोली चमोली उम्र 33 वर्ष।
  • प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हरमनी।
  • दीपू कुमार पुत्र महेंद्र लाल निवासी हरमनी, उम्र- 33।
  • महिपाल पुत्र दुर्लप सिंह निवासी ग्राम रंगतोली, उम्र- 60 वर्ष।
  • विपिन पुत्र सोबत निवासी पाटोली गोपेश्वर, उम्र 26 वर्ष।
शेयर करें !
posted on : July 19, 2023 4:49 pm
error: Content is protected !!