बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड : पुलिसकर्मी ने खुद को गोली से उड़ाया, दर्दनाक मौत

हरिद्वार: हरिद्वार में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौम हो गई। पुलिस जवान रोशनाबाद में तैनात था। खून से लथपथ उसका शव मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैं। मृतक पुलिस कर्मी मुख्य कोषागार में तैनात था और फरीदाबाद के रहने वाले था। बताया जाता है रोशनाबाद में कलेक्ट्रेट भवन में प्रथम तल पर मुख्य कोषागार स्थित है।

सुनील की ड्यूटी कई महीनों से कोषागार की सुरक्षा गारद में चल रही थी। आज सुबह सुनील का खून से लथपथ शव मिला है। इसके बाद हड़कंप मच गया। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, अभी इस बात की जांच की जा रही है कि उसने गोली खुद मारी है या फिर किसीने गोली मारी है। फिलहाल यह माना जा रहा है कि उसने खुद को गोली मारी है।

शेयर करें !
posted on : August 18, 2021 12:00 pm
error: Content is protected !!