उत्तरकाशी : बंचाण गां पड़ी चड़क, बुई अर बेटी घायल

बड़कोट : उत्तरकाशी जिले के नौगांव ब्लॉक के बंचाण गांव में आसमान से अचानक आफत आ पड़ी। आसमानी बिजली गिरने दो महिलाएं झुलस गईं। दोनों घायल महिलाओंको 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट लाया गय, जिसके बाद एक महिला को देहरादून रैफर कर दिया गया है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने उपजिलाधिकारी बड़कोट को तत्काल मौके पर जाकर घायल महिलाओं के समुचित उपचार की व्यवस्था कराने और जरूरत पड़ने पर उन्हें नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूनम पत्नी संजय सिंह और उनकी माता टीकम देई पत्नी केंद्र सिंह खेत में धान की गुड़ाई कर रही थी। इसी दौरान अचानक से तेज बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने से उक्त दोनों महिलाएं इसकी चपेट के आ गयी।

सूचना मिलते ही दोनों घायल महिलाओं को एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़कोट लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी बड़कोट जितेंद्र कुमार ने स्वास्थ्य केंद्र में पहुँच कर घायल महिलाओं का हालचाल पूछा ओर चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति एवं उपचार के बारे में जानकारी ली। उप जिलाधिकारी  ने बताया है कि प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अंगद राणा ने बताया कि पूनम खतरे से बाहर है। जबकि, उनकी माता टीकम देई को प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रैफर किया गया है।

शेयर करें !
posted on : August 2, 2023 9:37 pm
error: Content is protected !!