उत्तराखंड: दुकान में घुसा पेड़, महिला की मौत, यहां सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी बस

बड़कोट में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक विशालकाय पेड़ होटल पर गिर गया, जिसकी चपेट में एक महिला आ गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

तेज आंधी बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे पर खरादी कस्बे के पास एक भारी पेड़ होटल में जा घुसा। इस दौरान होटल के किचन में ही सास-बहू बैठे थे। इस हादसे में होटल संचालक की पत्नी की मौत हो गई। जबकि अन्य लोग बाल-बाल बचे।

वहीं, श्रीनगर में कीर्तिनगर के पास एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। सवारियां लेकर रुद्रप्रयाग से हरिद्वार जा रही बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि सुरक्षित बच गए।

चोटिल 11 व्यक्तियों को 108 एंबुलेंस की सहायता से निकटतम श्रीनगर अस्पताल भिजवाया गया। ये सवारियां रुद्रप्रयाग से हरिद्वार की ओर जा रही थीं। वाहन में सवार सभी घायलों का उपचार किया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

शेयर करें !
posted on : May 25, 2023 8:37 pm
error: Content is protected !!