उत्तराखंड : क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे जिला पंचायत अध्यक्ष, नागराज मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे

उत्तरकाशी : जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण इन दिनों क्षेत्र भ्रमण पर हैं। वो गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। जिन समस्याओं का समाधान उनके स्तर पर हो रहा है। उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित भी कर रही है। साथ ही उन समस्याओं के समाधान का भरोसा भी दे रहे हैं, जो उनके स्तर की नहीं है। उनका कहना है कि सरकार से समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा।

यमुनोत्री विधानसभा में क्षेत्र भ्रमण और जनता मिलन के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण भंडारस्यूं पट्टी के कल्याणी गांव में पहुंचे। जहां लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। लोगों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ मुख्य मांग जखारी कल्याणी के नागराजा तोक में नागराजा देवता मन्दिर निर्माण में पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन भी दिया।

साथ ही नगर पालिका क्षेत्र नागणी (चिन्यालीसौड़) में नव निर्मित नागराज भगवान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा और उद्घाटन कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोगों को प्यार और समर्थन मिलता रहा है। उनका एक ही लक्ष्य जनता की सेवा करना है। उनका कहना है कि वो लगातार जनता के बीच हैं और आगे भी बने रहेंगे।

शेयर करें !
posted on : February 15, 2024 6:27 pm
error: Content is protected !!