बिहार चुनाव परिणामों की तरह साबित होगा CM की लोकप्रियता वाला सर्वे : प्रदीप भट्ट

उत्तरकाशी : जिला पंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भट्ट ने एक न्यूज़ के सर्वे को खारिज करते हुए कहा कि ये न्यूज़ चैनल की निजी राय हो सकती है, जनता की नहीं। भट्ट ने कहा कि एक न्यूज चैनल के सर्वे में 0.4 प्रतिशत लोग ही मुख्यमंत्री को पसंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा होना संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य की आबादी वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर 1 करोड़ 86 हजार 292 थी और वर्ष 2021 की जनगणना के आंकड़े आने अभी शेष हैं। लेकिन, अनुमान लगाकर देंखे तो राज्य की जनसंख्या तकरीबन 1 करोड़ 17 लाख के आसपास होने की संभावना है। उस हिसाब से न्यूज़ चैनल के अनुसार मुख्यमंत्री को राज्य में लगभग 46800 लोग ही पसंद करते हैं।

जबकि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत को पिछले विधानसभा चुनाव में डोईवाला सीट पर ही 58502 वोट मिले थे। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि न्यूज़ चैनल का सर्वे ठीक उसी तरह है, जैसा देशभर के चैनलों ने बिहार चुनाव परिणाम बताए थे, लेकिन बिहार चुनाव में जो हुआ, वो सबके सामने है। किसी के पसन्द और नापसन्द का फ़ैसला इतनी आसानी से नहीं किया जा सकता।

शेयर करें !
posted on : January 16, 2021 4:19 pm
error: Content is protected !!