बड़ी खबर: यूक्रेन में फंसे उत्तराकाशी के 7 छात्र-छात्राएं, वापस लौटी एक युवती!

उत्तरकाशी: रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद उत्तराखंड में कई परिवारों की चिंता बढ़ गई है। राज्य के विभिन्न जिलों के छात्र वहां पढ़ाई के लिए गए हुए हैं। जनपद उत्तरकाशी से मिली जानकारी के अनुसार पढ़ाई के लिए 7 छात्र यूक्रेन गए हुए हैं, जो युद्ध के कारण वहीं फंस गए हैं। हालांकि, बताया यह भी जा रहा है कि एक छात्रा देर रात को वापस लौट आई है और वो दिल्ली पहुंच गई है।

फंसे हुए छात्राओं में आशुतोष कुड़ियाल, आशीष नोटियाल, अनुभव रावत , रोहित राणा, शुभम भट्ट दो भाई बहन विनायक थपलियाल,अस्मिता थपलियाल है। सभी छात्रों के परिजन अपने बच्चो को लेेेकर चिंतित और परेशान है और मोदी सरकार से उम्मीद लगाए बैठेे हैं कि सरकार जल्द से जल्द उचित कदम उठाएगी ।

सरकार यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के छात्रों की सुरक्षा पर लगातार नजर बनाए हुए है। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क किया। वहीं, अब सरकार ने नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिया है। सरकार ने राज्य के वहां फंसे छात्रों की जानकारी और सुरक्षा के के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक कानून व्यवस्था पी. रेणुका देवी को नोडल अधिकारी और प्रमोद कुमार पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

अधिकारियों को यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिजनों से संपर्क कर जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सोशल मीडिया में फैलाई जा रही अफवाहों पर भी नजर बनाए रखने के लिए कहा गया है। काशीपुर निवासी उंजिला सैफी भी वहां फंसी हुई हैं। उन्होंने एक वीडियो भी भेजा है। उनका कहना है कि वो वापस भारत आना चाहती हैं।

शेयर करें !
posted on : February 25, 2022 3:53 pm
error: Content is protected !!