उत्तराखंड: साउथ अफ्रीका से आया युवक, स्वास्थ्य विभाग में मच गया हड़कंप

रुद्रपुर: साउथ अफ्रीका के देशों में फैले कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रान का खतरा दुनिया के साथ उत्तराखंड में भी बढ़ गया है। दक्षिण अफ्रिका से आने वालों पर नजर रखी जा रही है। कुमाऊं मंडल में भी एक युवक अफ्रीका के कांगो से लौटा है। युवक ऊधमसिंहनगर दिनेशपुर पहुंचा है। वह मूल रूप से अल्मोड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है। 2 दिसंबर को उसकी शादी भी होने वाली है।

ऊधमसिंह नगर के स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ अविनाश खन्ना ने बताया कि मूलरूप से हवालबाग ब्लॉक के छानागोलू गांव निवासी 25 वर्षीय युवक बीते 25 नवंबर को कांगो से आया है। वह ऊधम सिंह नगर के दिनेशपुर में रह रहा है। जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ विभाग की टीम ने शनिवार रात को युवक और उसके माता-पिता-भाई और भाभी की कोविड जांच ट्रूनेट और एंटीजन टेस्ट कराया। जिसमें सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई तो उन्हें घर भेज दिया गया।

एसीएमओ ने बताया कि आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। युवक डेढ़ महीने की छुट्टी आया है और दो दिसंबर को उसकी शादी है। वह अपनी आरटीपीसीआर जांच कराकर ही आया। फिलहाल उसको घर से बाहर जाने की इजाजत नही है। सीएमओ ंसउवतं डॉ. आरसी पंत ने बताया कि युवक के बारे में जानकारी ली गई है। युवक अल्मोड़ा नहीं आया है।

शेयर करें !
posted on : November 28, 2021 5:46 pm
error: Content is protected !!