UTTARAKHAND : 8 महीने पहले हुई थी शादी, बुलेट के लिए मार डाला!

काशीपुर: उधमसिंह नगर के काशीपुर में ससुराल में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की शादी महज 8 महीने पहले हुई थी। मामले में महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले की सूचना मिलते ही बाजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर काशीपुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महिला के परिजनों का आरोप है कि, बुलेट गाड़ी की मांग को लेकर महिला के साथ मारपीट की गई। फिलहाल महिला के मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

शेयर करें !
posted on : February 4, 2021 10:14 am
error: Content is protected !!