उत्तराखंड: STF का बड़ा एक्शन, पंजाब बम बलास्ट मामले में 4 गिरफ्तार, आतंकी को दे रहे थे शरण

देहरादून: STF ने बड़ा खुलासा किया है। STF ने पंजाब के पठानकोट बम ब्लास्ट के आतंकी साजिशकर्ता को शरण देने के मामले में ऊधमसिंह नगर के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब के नवांशहर, पठानकोट और लुधियाना में हुए आतंकी विस्फोट की घटनाओं के सम्बन्ध में गोपनीय इनपुट पर एसटीएफ डीजीपी अशोक कुमार के निर्देशन में लगातार जांच में जुटी हुई थी।

STF की अलग-अलग टीमों ने 21 जनवरी 2022 को जनपद ऊधमसिंह नगर स्थित थाना पन्तनगर से 4 लोगों की गिरफ्तारी की गयी। चारों ही पठानकोट नवांशहर लुधियाना ब्लास्ट के आतंकी साजिशकर्ता सुखप्रीत उर्फ सुख को जनपद ऊधमसिंह नगर में शरण दे रहे थे। नवम्बर 2021 में पंजाब के पठानकोट व नवांशहर और लुधियाना में बम ब्लास्ट की घटनाएं हुयी थी, जिसमें पंजाब पुलिस द्वारा पूर्व में 6 लोगों की गिरफ्तारी की गयी है।

एक आरोपी सुखप्रीत उर्फ सुख के उत्तराखण्ड में संश्रय (शरण) लिये जाने की विश्वसनीय गोपनीय सूचना STF को मिली थी, जिस पर पिछले 3 दिनों से लगातार कार्य करते हुए सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने और गोपनीय रूप से जानकारी करने के बाद 4 लोगों शमशेर सिंह उर्फ शेरा उर्फ साबी और उसके भाई हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, अजमेर सिंह उर्फ लाडी मण्ड व गुरपाल सिंह उर्फ गुर्री ढिल्लों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गये चारों लोगों में से शमशेर उर्फ शेरा के कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर बरामद की गयी है तथा इनके द्वारा इस अपराध में इस्तेमाल की जा रही कार फोर्ड फिगो को भी बरामद किया गया है। जिनके द्वारा पंजाब में आतंकी बम ब्लास्ट के आरोपी सुखप्रीत उर्फ सुख को अपने घर में शरण देकर और लाने ले जाने के लिये उपरोक्त कार को प्रयोग में लाया जा रहा था।

पकड़े गये चारों व्यक्ति कनाडा ऑस्ट्रेलिया, सरबिया से इन्टरनेट/व्हाट्सअप कॉल से जुड़े थे, और जिन्हें इन्ही कॉलो के माध्यम से विदेशों से संचालित किया जा रहा था। फरार आरोपी सुखप्रीत उर्फ सुख के भी इन्टरनेशनल कॉल्स के सम्पर्क में होने की पुष्टि हुयी है। पकड़े गये चारों व्यक्तियों के खिलाफ आतंकी सुखप्रीत उर्फ सुखी को अपने घर में संश्रय (शरण) देना और मदद करना तथा साजिश के तहत safe hideout पर भेजने की व्यवस्था कराने के अपराध के सम्बन्ध में एक मुकदमा FIR NO 16/2022 धारा 19 UNLAWFULL ACTIVITIES (PREVENTION) ACT 1967 व धारा 25 ARMS ACT, थाना पन्तनगर, जिला ऊधम सिंह नगर में एस0टी0एफ0 द्वारा दर्ज कराया गया है। फरार आतंकी सुखप्रीत उर्फ सुख तथा उपरोक्त गिरफ्तार आरोपीगण कनाडा निवासी अर्श जो कि KHALISTAN TIGER FORCE (KTF) से जुड़ा है, से इन्टरनेट/व्हाट्सअप कॉलिग के माध्यम से सम्पर्क में थे। इन लोगों को अर्श के द्वारा ही संचालित किये जाने की पुष्टि हुयी है। अभियुक्तों से प्राप्त जानकारी को विभिन्न राष्ट्रीय ऐजेन्सियों एवं राज्य पुलिस से साझां किया जा रहा है तथा राष्ट्र हित को देखते हुये अन्य जानकारी गोपनीय रखा गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1- शमशेर सिंह उर्फ शेरा उर्फ साबी पुत्र गुरनाम सिंह निवासी नियर शिव मंदिर ग्राम रामनगर थाना केलाखोड़ा जनपद ऊधम सिंह नगर। हाल पता ग्राम कालेके थाना खलचियॉ जिला अमृतसर देहाती पंजाब उम्र-26 वर्ष
2- हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र गुरनाम सिंह निवासी नियर शिव मंदिर ग्राम रामनगर थाना केलाखोड़ा जनपद ऊधम सिंह नगर। उम्र-24 वर्ष
3- गुरपाल सिंह उर्फ गुरी ढिल्लो पुत्र गुरदीप सिंह निवासी गोलू टांडा आर्सल पार्सल थाना स्वार जिला रामपुर उ0प्र0 हाल संधू ढाबा बाजपुर उम्र-24 वर्ष
4- अजमेर सिंह मण्ड उर्फ लाडी पुत्र स्व0 गुरवेल सिंह निवासी ग्राम बैतखेड़ी थाना बाजपुर जनपद ऊधम सिंह नगर उम्र-30 वर्ष

बरामदगी का विवरणः-
1- एक पिस्टल 32 बोर व 04 कारतूस जिन्दा 32 बोर
2- कार फोड फिगों संख्या-DL12-CB-1269

उत्तराखण्ड एसटीएफ टीम
1- डॉ. पूर्णिमा गर्ग (पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ)
2- निरीक्षक एम0पी0सिंह
3- निरीक्षक ललित मोहन जोशी
4- उपनिरीक्षक दिनेश पन्त
5- उपनिरीक्षक विनोद चन्द्र जोशी
6- उपनिरीक्षक के0जी0मठपाल
7- उपनिरीक्षक बृजभूषण गुरूरानी
8- हे0का0(प्रो0) प्रकाश भगत
9- हे0का0(प्रो0) सत्येन्द्र गंगोला
10- का0 गुरवन्त सिंह
11- का0 किशोर कुमार
12- का0 महेन्द्र गिरी
13- का0 रियाज अख्तर
14- का0 संजय कुमार
15- का0 गोविन्द सिंह बिष्ट
16- का0 प्रमोद सिंह रौतेला
17- का0 मनमोहन सिंह
18- का0 सुरेन्द्र कनवाल
19- का0 नवीन कुमार
20- का0 दुर्गा सिंह पापड़ा
21- का0 राजेन्द्र सिंह महरा
22- का0 मुहम्मद उस्मान

शेयर करें !
posted on : January 22, 2022 1:38 pm
<
error: Content is protected !!