दुःखद खबर : नहीं रहे कवि मंगलेश डबराल, कोरोना से निधन

देहरादून : साहित्य क्षेत्र के प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी सम्मान से सम्मानित कवि व लेखक मंगलेश डबराल नहीं रहे। मंगलेश डबराल कोरोना के कारण 72 की उम्र में निधन हो गया। वे कोरोना से पीड़ित थे। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के काफलपानी गांव में जन्मे कवि और लेखक मंगलेश डबराल का जन्म 16 मई 1948 को हुआ था।

मंगलेश डबराल समकालीन हिंदी कवियों में सबसे चर्चित नाम था। देहरादून में शिक्षा प्राप्त करने के बाद वे दिल्ली में पैट्रियट हिंदी , प्रतिपक्ष और आसपास में कुछ दिन काम करने के बाद मध्य प्रदेश चले गए। जहां मध्य प्रदेश कला परिषद्, भारत भवन से प्रकाशित साहित्यिक त्रैमासिक पूर्वाग्रह में सहायक संपादक रहे।

इलाहाबाद और लखनऊ से प्रकाशित अमृत प्रभात में भी कुछ दिन नौकरी की। सन 1983 में जनसत्ता में साहित्य संपादक का पद संभाला। कुछ समय सहारा समय में संपादन कार्य करने के बाद आजकल वे नैशनल बुक ट्रस्ट से जुड़े थे।

शेयर करें !
posted on : December 9, 2020 3:47 pm
error: Content is protected !!