उत्तराखंड: BJP युवा मोर्चा अध्यक्ष का धमाकेदार स्वागत, अस्पताल पहुंचे गए कार्यकर्ता

देहरादून: नेताओं के जोरदार स्वागत तो आपने देखा ही होगा। लेकिन, कभी धमाकेदार स्वागत नहीं देखा होगा। लेकिन, राजधानी देहरादून में भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के दौरान गुब्बारों में धमाके बाद आद लग गई।

नवनियुक्त युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक रावत एक हादसे में घायल हो गए दरअसल शशांक रावत युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष बनने पर देहरादून भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत समारोह रखा था।

उत्तराखंड: इन दो जिलों में जल्द खुलेंगे सैनिक स्कूल, केंद्र को भेजा प्रस्ताव

इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक रावत जैसे ही ओपन जीप में चढ़े, उसी दौरान जीप पर बंधे गुब्बारों में धमाका हुआ और आग लग गई। जीप पर सवार भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक रावत आग की चपेट में आ गए। आनन-फानन में घायल लोगों को अस्पताल में भेजा गया।

युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक रावत व उनके साथी सम्मान समारोह के दौरान गुब्बारे में हुए धमाके के बाद चोटिल हो गए 3-4 कार्यकर्ताओं के चेहरे झुलस गए। बताया जा रहा है कि स्वागत समारोह से पहले ही तेज धमाके हो रहे थे। साथ ही आतीशबाजी भी हो रही थी। इस बीच गुब्बारों में भी धमाका हो गया।

शेयर करें !
posted on : September 7, 2022 5:00 pm
error: Content is protected !!