उत्तराखंड : दादा ने किया घिनौना काम, पुलिस ने भेजा जेल

नैनीताल :  जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पर एक दादा को उसके पोती के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामला भीमताल क्षेत्र से जुड़ा है।

जानकारी के अनुसार भीमताल से लगे एक गांव के व्यक्ति के खिलाफ थाने में तहरीर दी। इसमें परिजनों ने बताया कि 24 मई को नाबालिग पोती को पैसे का लालच देकर उसके दादा ने खेत में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

मामले की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें !
posted on : June 7, 2022 11:48 am
<
error: Content is protected !!