उत्तराखंड परिवहन विभाग में अधिकारियों के प्रमोशन और ट्रांसफर; देहरादून, अल्मोड़ा समेत देखिए पूरी लिस्ट..

Uttarakhand Transport Department Transfers: उत्तराखंड परिवहन विभाग में अधिकारियों के प्रमोशन और ट्रांसफर किए गए हैं। विभाग द्वारा यह सूची जारी की गई है। सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नवीन तैनाती स्थल पर ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा गया है।

Transfers in Uttarakhand Transport Department : देखिए सूची..

उत्तराखंड परिवहन विभाग में अधिकारियों की पदोन्नति और स्थानांतरण।#bharatjan #भारतजन #Uttarakhand #uttarakhandNews pic.twitter.com/yy55LFkaHd

— BharatJan भारतजन (@bharat_jan) October 25, 2022

संभागीय परिवहन अधिकारी पौड़ी राजीव मेहरा को पदोन्नति देते हुए उन्हें उप परिवहन आयुक्त देहरादून बनाया गया है।
सहायक परिवहन अधिकारी देहरादून द्वारिका प्रसाद को अब पदोन्नति देते हुए संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अल्मोड़ा बनाया गया है।
संभागीय परिवहन अधिकारी देहरादून दिनेश चंद्र पठोई का तबादला करते हुए उन्हें संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन पौड़ी बनाया गया है।
संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन देहरादून सुनील शर्मा को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अल्मोड़ा शैलेश तिवारी को अब संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन देहरादून बनाया गया है।
संभागीय प्रवर्तन अधिकारी अल्मोड़ा गुरदेव सिंह को अब संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अल्मोड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सहायक परिवहन अधिकारी पिथौरागढ़ नवीन कुमार सिंह को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन देहरादून में तबादला हुआ है।

शेयर करें !
posted on : October 25, 2022 4:40 pm
error: Content is protected !!