उत्तराखंड ब्रेकिंग: तीन जिलों के बदले DM, दो IPS अधिकारियों का भी ट्रांसफर

उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर आई है। शासन ने आज तीन जिलों के डीएम बदल दिये हैं। दो IPS अधिकारियों के भी तबादले कर दिये हैं।

उत्तराखंड शासन में 4 आईएएस और 2 IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। आशीष कुमार चौहान को पौड़ी जिले का डीएम बनाया गया है।

रीना जोशी को पिथौरागढ़ का डीएम बनाया गया। जबकि, अनुराधा पाल को बागेश्वर का डीएम बनाया गया है। IPS श्वेता चौबे को चमोली से हटाकर एसएसपी पौड़ी गढ़वाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शेयर करें !
posted on : October 28, 2022 7:34 pm
error: Content is protected !!