उत्तराखंड ब्रेकिंग: यहां बेरहमी से हत्या, पत्थरों से बुरी तरह कुचल डाला सिर

नैनीताल: नैनीताल जिले के भवाली नगारीगांव के तिरछाखेत में एक युवक की पत्थरों से बुरी तरह कुचलकर हत्या कर दी गई। युवक का शव सड़क पर शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला है। बताया जा रहा है कि युवक के शरीर पर रगड़ के निशान भी हैं। माना जा रहा है कि युवक की हत्या करने वालों से मृतक ने संघर्ष भी किया होगा। पुलिस ने शव को कब्‍जे में ले लिया है।

तिरछाखेत में देर रात नवीन चंद्र उम्र (45) का शव गांव के मार्ग पर पड़ा हुआ मिला। मृतक ग्राम प्रधान के ही ताऊ का लड़का है। युवक के मुंह और सिर को पत्थरों से बुरी तरह कुचला हुआ था। पूरा मुंह खून से सना हुआ था। वहीं, शव के शरीर पर रगड़ने के भी निशान भी मिले हैं। शव नग्न अवस्था में था। उसके कपड़े आसपास ही पड़े हुए थे।

सुबह निकले ग्रामीणों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया। उन्‍होंने पुलिस व प्रधान को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची ने पंचनामा भरा। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। जिसने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों में आक्रोश भी है, उन्‍होंने जल्द से जल्द हत्यारों को पकड़ने की मांग की है।

शेयर करें !
posted on : December 21, 2021 1:45 pm
error: Content is protected !!