UTTARAKHAND : केदारनाथ धाम में बर्फबारी का अद्भुत नजारा, फैली बर्फ की सफेद चादर

  • केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के आसपास की पहाड़ि‍यों पर बर्फबारी हुई।

  • केदारनाथ में बर्फबारी होने का असर मैदानी इलाकों में दिखाई दे रहा है।

रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड में बर्फबारी के साथ ही ठण्ड ने दस्तक दे दी है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के आसपास की पहाड़ि‍यों पर बर्फबारी हुई। केदारनाथ धाम में पहले देर शाम हल्का हिमपात हुआ। आज सुबह भी बर्फ़बारी भी हुई। धाम में दो इंच तक बर्फ जम गयी है। मौसम विभाग के अनुसार यह सिलसिला आज भी बना रहेगा राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फ़बारी का सिलसिला जारी रह सकता है।

UTTARAKHAND : 7 महीने बाद खुले स्कूल, कहीं पहुंचे 4, कहीं 2 स्टूडेंट

उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग : हाई अलर्ट जारी, सेटेलाइट से भी घटनाओं पर नजर

बर्फबारी होने से यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। धाम पहुंचे भक्त ठंड के कारण अपने कमरों में ही दुबके रहे। कुछ भक्त बर्फबारी के बाद फोटो खिंचाते दिखे। एक नवंबर को भी धाम में बर्फबारी हुई थी। केदारनाथ में बर्फबारी होने का असर मैदानी इलाकों में दिखाई दे रहा है। मैदानी इलाकों में भी लोग अब गर्म कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं।

 

UNLOCK-6.0 की गाइडलाइन जारी, इन नियमों का करना होगा पालन

वहीं, मौसम विभाग ने मंगलवार को चमोली जिले में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। यहां ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। त्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में एक हफ्ते के दौरान ठंड और फ्लू का खतरा ज्यादा रहेगा। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से ठंड से बचाव करने की अपील की है।

 

केदारनाथ

बड़ी खबर : एक महीने के लाॅकडाउन की घोषणा, खतरनाक होगी दूसरी लहर, आप भी रहें सतर्क

बदरीनाथ धाम में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे है। केदारनाथ में न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री कम और अधिकतम छह से सात डिग्री के बीच है। सुबह-शाम पाला जमने से वाहनों के लिए भी दिक्कत बढ़ गई है। बदरीनाथ धाम में यात्रियों के लिए नगर पंचायत ने अलाव की व्यवस्था की है। जोशीमठ के उप जिलाधिकारी अनिल चन्याल ने बताया कि धाम में तीन हजार तक यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है।

देखें वीडियो…

शेयर करें !
posted on : November 3, 2020 6:05 am
<
error: Content is protected !!