उत्तराखंड: CM धामी ने किए बाबा केदार के दर्शन, पुनर्निर्माण कार्यों का लिया जायजा

केदारनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह केदारनाथ नाथ धाम पहुंचे। उन्होंने धाम में बाबा केदार के दर्शन किए। उनकी ओर से मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने रुद्राभिषेक का पाठ कर देश और प्रदेश की खुसहाली के लिए प्रार्थना की।

देवस्थानम बोर्ड की ओर से मुख्यमंत्री को केदारनाथ भगवान का प्रसाद और रूद्राक्ष माला भेंट की गई। मुख्यमंत्री आदि शंकराचार्य के समाधि स्थल गये और वहां समाधि स्थल पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

इसके बाद उन्होंने धाम में के अन्य पुनर्निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने पुनर्निर्माण में लगे अधिकारियों, इंजीनियरों, मजदूरों के साथ ही श्रृद्धालुओं से भी बातचीत की।

शेयर करें !
posted on : October 5, 2021 3:08 pm
error: Content is protected !!