ख़ास खबर : UPSC का परीक्षा कैलेंडर जारी, आप भी शुरू कर दें तैयारी

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने UPSC 2024 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत CSE, NDA-I और II, CDS सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जो उम्मीदवार अगले साल UPSC की इन भर्ती परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं, वे परीक्षा का पूरा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं।

2024 के लिए NDA-NA, CDS भर्ती के लिए अधिसूचना 20 दिसंबर, 2023 को जारी की जाएगी। दोनों ही भर्तियों के लिए आवेदन 09 जनवरी, 2024 से शुरू होंगे। इसके लिए भर्ती परीक्षा 24 अप्रैल, 2024 को निर्धारित की गई है। एनडीए, एनए और सीडीएस मेन्स परीक्षा 1 सितंबर, 2024 को निर्धारित की गई है। इसके लिए अधिसूचना 15 मई, 2024 को जारी होगी और आवेदन 4 जून, 2024 से होंगे।

इसी तरह सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 26 मई, 2024 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए अधिसूचना 14 फरवरी, 2024 को जारी की जाएगी और पंजीकरण 5 मार्च, 2024 से शुरू होंगे। UPSC मेन्स परीक्षा 2024 20 सितंबर, 2024 को निर्धारित की गई है। इसके साथ ही अन्य परीक्षाओं का शेड्यूल देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – upsc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद एग्जामिनेशन टैब पर क्लिक करें।
  • कैलेंडर अनुभाग का चयन करें और ‘वार्षिक कैलेंडर 2024’ पर क्लिक करें।
  • पूरा शेड्यूल स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब इसे डाउनलोड करें और एक प्रति अपने पास रखें।

 

शेयर करें !
posted on : May 11, 2023 11:59 am
error: Content is protected !!