सरकारी नौकरी : पुलिस में होना है भर्ती तो शुरू कर दें तैयारी, पूरा करें अपना सपना

सरकारी नौकरी : अगर आप भी दिल्ली पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं तो आपके पास सुनहरा मौका है। दिल्ली पुलिस में बंपर भर्ती निकलनने जा रही है। जल्द ही दिल्ली पुलिस में 13013 भर्तियां निकलेंगी। इन पदों को अलग-अलग चरणों में भरा जाएगा। इसको लेकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रिक्तियों की समीक्षा करने के बाद भर्ती करने का आदेश दिया है।

तकनीकी पदों पर होगी भर्तियां

418 तकनीकी पद फोटोग्राफर, ड्राफ्ट्समैन, स्टोर क्लर्क, फिटर, मास्ट लास्कर, एमटी हेल्पर, एमटी स्टोरमैन, सांख्यिकीविद, सहायक, रेडियो तकनीशियन और वर्कशॉप हैंड्स सहित अन्य की भर्तियां होंगी। इनके लिए ट्रेड कौशल परीक्षा आयोजित करने के लिए आवश्यक विभिन्न रैंकों को भी भरा जा रहा है। इसके अलावा 840 मल्टी टास्किंग स्टाफ की भी नियुक्ति की जा रही है। एसएससी द्वारा की जा रही भर्तियों में से 11,214 भर्तियां भरने के विभिन्न चरण हैं। वहीं 1799 रिक्तियों पर भर्ती के लिए जल्द ही विज्ञापन दिया जाएगा।

इन पदों पर होगी भर्तियां

हेड कांस्टेबल : 559 पुरुष

276 महिलाएं = कुल 835

कांस्टेबल ड्राइवर : 1411 पुरुष

हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) रू 573 पुरुष $ 284 महिला = कुल 857

भर्ति प्रक्रिया

खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों को लिखित परीक्षा, पीई और एमटी के साथ ही टाइपिंग परीक्षण भी देने होंगे। इस साल दिसंबर से जुलाई 2024 तक सभी पदों पर भर्ती होंगी। इसमें दिसंबर तक तकरीबन 3521 पदों पदों पर प्रक्रिया चल रही है। शेष पदों पर क्रमश जैसे-जैसे भर्ती होनी है, उसका शेड्यूल जारी किया जाएगा।

दिल्ली पुलिस में संभवत पिछले कुछ वर्षों की यह सबसे बड़ी भर्ती होगी। इससे पहले बड़े पैमाने पर कॉमनवेलथ गेम्स के दौरान भर्तियां हुई थीं। उस दौरान भी सुरक्षा कारणों के मद्देनजर फील्ड ड्यूटी के अलावा कार्यालयी कामकाज से जुड़े कर्मचारियों की भर्ती की गई थीं।

शेयर करें !
posted on : October 25, 2023 5:37 pm
error: Content is protected !!