सरकारी नौकरी की कर रहे हैं तैयारी तो यहां मिलेगी हर अपडेट, पढ़िए पूरी खबर

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कई विभागों में नौकरियों का मौका हैं। अगर आप इन योग्यताओं को पूरा करते हैं तो आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan Home Guard Vacancy

राजस्थान सरकार ने होम गार्ड्स की भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके तहत राजस्थान सरकार राज्य में होम गार्ड के पदों पर भर्ती करने जा रही है। राजस्थान राज्य में होम गार्ड विभाग के तहत कुल 3842 वैकेंसी हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों home.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.inपर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

AIIMS Recruitment 2023: पात्रता मापदंड :

जो उम्मीदवार अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर (AIIMS Jodhpur)  की सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल डिग्री होनी चाहिए। प्रत्येक विषय के लिए शैक्षिक योग्यता से संबंधित विवरण यहां उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना पर देखे जा सकते हैं। ऊपरी आयु सीमा 45 वर्ष से कम होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एम्स जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना चेक कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी, 2023 तक है। यह भर्ती अभियान संगठन में 114 पदों को भरेगा। 

SSC JE Paper II Exam 2022 Dates Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और मात्रा सर्वेक्षण और अनुबंध आदि पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा (पेपर-2)- 2022 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एसएससी कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा 2022 के अधीन पेपर-2 का आयोजन 26 फरवरी, 2023 को किया जाएगा।

आयोग की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उपरोक्त अनुसूची वर्तमान परिस्थितियों और कोविड-19 महामारी से निपटने के संबंध में समय-समय पर जारी सरकारी दिशा-निर्देशों के अधीन है। अर्थात जरूरत महसूस होने पर परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है। ऐसा कुछ बदलाव होने पर उसकी सूचना अलग से दी जाएगी।

शेयर करें !
posted on : January 12, 2023 11:16 am
<
error: Content is protected !!