उत्तराखंड: यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, कविंद्र इष्टवाल ने कहा-सरकार पूरी तरह फेल

पौड़ी: कांग्रेस लगातार प्रदेशभर में भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। चौबट्टाखाल में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील में यूथ अध्यक्ष सुशील सुंद्रियाल की अध्यक्षता में महंगाई, बेरोजगारी और भू-कानून के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश सचिव कविंद्र इष्टवाल ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों को खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण जनता महंगाई की मार झेल रही है। महंगाई चरमसीमा पर पहुंच चुकी है। सरकार की जटिल रोजगार नीति को और सरल बनाने की जरूरत है। भू-कानून को लेकर लगातार मांग की जा रही है, लेकिन सरकार इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की तर्ज पर भू-कानून बनाया जाना चाहिए।

कांग्रेस ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग सम्बन्धी प्रमाण पत्र में संशोधन की भी मांग की है। यह भी मांग की गई है कि राज्य में स्थाई निवास प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है। इस प्रमाण पत्र को स्थाई से बदलकर पूर्व की तरह मूल निवास प्रमाण पत्र किया जाना चाहिए। इससे स्थानीय लोगों के हकों को बाहरी लोगों से कुछ हद तक बचाया जा सकेगा।

इस मौके पर यूथ जिला महासचिव अभय निर्मल, पोखड़ा ब्लॉक अध्यक्ष अरुण उदय बिष्ट, अमरदीप सिंह, मनोज नौटियाल, सतपाल नेगी संजय बिष्ट समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

शेयर करें !
posted on : October 27, 2021 3:05 pm
<
error: Content is protected !!